बहराइच: भंगहा गांव में सांप के काटने से एक बालक की हुई मौत
बहराइच - हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में गुरुवार को बालक को सांप ने काट लिया। बालक की मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी मगन यादव का बालक नीरज को सांप ने काट लिया था जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी।