फतुहा: गंगा का जल स्तर बढ़ने से सम्मसपुर श्मशान घाट पर शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी
Fatwah, Patna | Aug 20, 2026 पिछले चार दिनों से गंगा का जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि से सम्मसपुर स्थित श्मशान घाट पर शव जलाने में एवं अंतिम संस्कार करने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही गंगा की तराई भाग जलमग्न हो गया है। गंगा के सभी घाटों की सीढ़ियां लगभग डूब गई है।बढ़ती जलस्तर से तराई भाग में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है। गंगा का तेज गति से बढ़ना लगातार जारी है।