फतुहा: मकसूदपुर गांव के पास पेड़ गिरने से ऑटो टकराया, एक व्यक्ति घायल
Fatwah, Patna | Aug 10, 2025 मकसूदपुर गांव के पास एक अनियंत्रित ऑटो गिरे पेड़ से टकरा गया है। इस टक्कर में ऑटो पर सवार नोहटा निवासी सेवक राय के 45 वर्षीय पुत्र लल्लू कुमार घायल हो गया है। परिजनों ने घायल को फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि लालू कुमार अपने तीन-चार दोस्तों के साथ ऑटो से खुसरूपुर से फतुहा लौट रहा था।