फतुहा: नयका रोड के पास टेंपो पलटने से एक महिला घायल
Fatwah, Patna | Aug 9, 2025 नयका रोड के पास टेंपो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला के सिर में चोट लगी है। परिजनों ने फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। महिला सालिमपुर थाना क्षेत्र के डोमा करौटा गांव निवासी राम साव के 60 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। महिला टेंपो से अपने मायके मानसिंग पुर से डोमा करौटा जा रही थी।