Public App Logo
साईं मिशन स्कूल की भव्य तिरंगा यात्रा ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश, गूंजे भारत माता के जयकारे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरपुर प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। साईं मिशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद स्कूल परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा गोल चौक, बस स्टैंड और हटिया चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची। यात्रा में छात्र-छात्राएं सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, भारत माता और भारतीय सैनिक की वेशभूषा में नजर आए। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “सुभाष चंद्र बोस अमर रहें” के नारों से पूरा अमरपुर गूंज उठा। साईं मिशन स्कूल के डायरेक्टर और प्रिंसिपल इम्तियाज अली ने बच्चों के उत्साह और देशभक्ति की भावना की सराहना की। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती नजर आई। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel क� - Amarpur News