Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

जिला बाल कल्याण परिषद, पंचकूला द्वारा आयोजित समर कैंप–2026 का हर्षोल्लास के साथ भव्य समापन उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद, पंचकूला के अध्यक्ष श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन तथा श्रीमती शिवानी सूद, जिला बाल कल्याण अधिकारी, पंचकूला के निर्देशन में जिला बाल कल्याण परिषद, सेक्टर-14, पंचकूला द्वारा आयोजित समर कैंप–2026 का भव्य समापन समारोह 26 जून 2026 को कम्युनिटी सेंटर, हाफेड रेजिडेंशियल सोसायटी, सेक्टर-14, पंचकूला में अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री जय कौशिक, जिला महासचिव एवं पार्षद, वार्ड-5 सेक्टर-15, पंचकूला रहे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मक सोच को नई दिशा प्रदान करते हैं। एक माह तक चले इस समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने योग, नृत्य, कला एवं शिल्प (आर्ट एंड क्राफ्ट), व्यक्तित्व विकास, प्रेरणादायक सत्र, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान ब्रह्माकुमारीज़, सेक्टर-12 की बीके श्वेता बहन एवं उनकी टीम द्वारा सकारात्मक सोच, सेल्फ लव, इनर बैटरी चार्ज एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। वॉन्ड्रबॉक्स (Wondrbox) की निदेशक श्रीमती नेहा गुप्ता ने बच्चों के लिए रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का संचालन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार भेंट किए। साथ ही जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं श्रीमती नेहा गुप्ता के मध्य बाल भवन की गतिविधियों एवं बच्चों के समग्र विकास हेतु भविष्य में सहयोग पर सार्थक चर्चा भी हुई। डॉ. सचिन दीक्षित (फिजियोथेरेपिस्ट) ने बच्चों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक किया। शिविर में डॉ. प्रमिला, सुमन चौधरी, अंजू ग्रोवर, सीमा रानी, जसबीर राणा, श्रीमती रॉकी, मीनाक्षी, श्रीधर जैन, मोनिका जैन, गुरमीत कौर, नेहा गुप्ता एवं वर्षा राणा सहित अनेक विशेषज्ञों एवं समाजसेवियों ने प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए तथा समाजसेवियों द्वारा प्रतिदिन बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। समापन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय

Ambala, Ambala | Jun 26, 2026

MORE NEWS

जय माँ बगलामुखी.......

जय माँ बगलामुखी.......

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में एसआईआर (SIR) फॉर्म को लेकर हुई अहम बैठक; टीम आर.एस.ओ. संभालेगी जागरूकता की कमान
​यमुनानगर, 25 जून 2026:
आज ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आम जनमानस तक एसआईआर (SIR) फॉर्म की महत्ता को पहुँचाना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) के साथ-साथ टीम आर.एस.ओ. (RSO) ने भी मुख्य रूप से भाग लिया।
​बैठक के दौरान रेड क्रॉस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी समाजसेवियों और संस्थाओं को विस्तार से जानकारी दी गई कि एसआईआर फॉर्म भरना कितना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से ही ज़रूरतमंदों का सही और सटीक डेटा तैयार होता है, जिससे संकट के समय या किसी भी कल्याणकारी योजना के तहत उन तक सहायता तुरंत और पारदर्शी तरीके से पहुँचाई जा सके।
​इस मुहिम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए टीम आर.एस.ओ. ने रेड क्रॉस प्रशासन को अपनी पूर्ण सहभागिता का भरोसा दिलाया। टीम आर.एस.ओ. के सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर यह संकल्प लिया और रेड क्रॉस से वादा किया कि उनकी टीम ज़मीनी स्तर पर काम करेगी और लोगों के बीच जाकर उन्हें एसआईआर फॉर्म के महत्व के प्रति जागरूक करेगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।
​बैठक के अंत में रेड क्रॉस प्रशासन ने टीम आर.एस.ओ. और अन्य सभी एनजीओ की इस सकारात्मक और सेवाभावी पहल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में एसआईआर (SIR) फॉर्म को लेकर हुई अहम बैठक; टीम आर.एस.ओ. संभालेगी जागरूकता की कमान ​यमुनानगर, 25 जून 2026: आज ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आम जनमानस तक एसआईआर (SIR) फॉर्म की महत्ता को पहुँचाना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) के साथ-साथ टीम आर.एस.ओ. (RSO) ने भी मुख्य रूप से भाग लिया। ​बैठक के दौरान रेड क्रॉस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी समाजसेवियों और संस्थाओं को विस्तार से जानकारी दी गई कि एसआईआर फॉर्म भरना कितना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से ही ज़रूरतमंदों का सही और सटीक डेटा तैयार होता है, जिससे संकट के समय या किसी भी कल्याणकारी योजना के तहत उन तक सहायता तुरंत और पारदर्शी तरीके से पहुँचाई जा सके। ​इस मुहिम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए टीम आर.एस.ओ. ने रेड क्रॉस प्रशासन को अपनी पूर्ण सहभागिता का भरोसा दिलाया। टीम आर.एस.ओ. के सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर यह संकल्प लिया और रेड क्रॉस से वादा किया कि उनकी टीम ज़मीनी स्तर पर काम करेगी और लोगों के बीच जाकर उन्हें एसआईआर फॉर्म के महत्व के प्रति जागरूक करेगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। ​बैठक के अंत में रेड क्रॉस प्रशासन ने टीम आर.एस.ओ. और अन्य सभी एनजीओ की इस सकारात्मक और सेवाभावी पहल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

संजय भाटिया ने बताई अन्दर की बात।  मनोरलाल खट्टर ने कैसे छोड़ा सीएम #ManoharLalKhattar #NayabSaini

संजय भाटिया ने बताई अन्दर की बात। मनोरलाल खट्टर ने कैसे छोड़ा सीएम #ManoharLalKhattar #NayabSaini

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

बरेली में आपराधिक गतिविधियों और समाज विरोधी कार्यों के आरोपों में बर्खास्त किए जा चुके सिपाही सुरकेश शर्मा के खिलाफ पुलिस को नए साक्ष्य मिले हैं। भमोरा थाना पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल फोन से ऐसे रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे गांव की राजनीति, महिलाओं को आगे कर मुकदमे दर्ज कराने और बाद में समझौते के नाम पर कथित वसूली जैसे मामलों के संकेत मिले हैं।

शुक्रवार को भमोरा थाना पुलिस ने सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी और अधिवक्ता कृतिका शर्मा तथा उनके सहयोगी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे, जबकि भमोरा थाने में दर्ज नए मामले के साथ उनके खिलाफ मामलों की संख्या 18 हो गई है।

पुलिस के अनुसार, चंदौली में तैनाती के दौरान लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सुरकेश शर्मा को पहले निलंबित किया गया था और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वर्ष 2024 में तत्कालीन एसएसपी Anurag Arya ने उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया।

पुलिस का दावा है कि सुरकेश के फोन से व्हाट्सएप कॉल और अन्य रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे कथित रंगदारी और अवैध गतिविधियों से जुड़े सुराग प्राप्त हुए। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता कृतिका शर्मा पर भी इन गतिविधियों में कानूनी सहायता देने का आरोप है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरकेश शर्मा के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कोई व्यक्ति पहले पुलिस विभाग का हिस्सा रहा हो, इससे कानून के तहत होने वाली कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में आरोपी अधिवक्ता कृतिका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अदालत परिसर में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, एसीजेएम (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

#UttarPradesh #UPPolice #Bareilly #CrimeNews #LawAdvisory

बरेली में आपराधिक गतिविधियों और समाज विरोधी कार्यों के आरोपों में बर्खास्त किए जा चुके सिपाही सुरकेश शर्मा के खिलाफ पुलिस को नए साक्ष्य मिले हैं। भमोरा थाना पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल फोन से ऐसे रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे गांव की राजनीति, महिलाओं को आगे कर मुकदमे दर्ज कराने और बाद में समझौते के नाम पर कथित वसूली जैसे मामलों के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को भमोरा थाना पुलिस ने सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी और अधिवक्ता कृतिका शर्मा तथा उनके सहयोगी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे, जबकि भमोरा थाने में दर्ज नए मामले के साथ उनके खिलाफ मामलों की संख्या 18 हो गई है। पुलिस के अनुसार, चंदौली में तैनाती के दौरान लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सुरकेश शर्मा को पहले निलंबित किया गया था और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वर्ष 2024 में तत्कालीन एसएसपी Anurag Arya ने उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि सुरकेश के फोन से व्हाट्सएप कॉल और अन्य रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे कथित रंगदारी और अवैध गतिविधियों से जुड़े सुराग प्राप्त हुए। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता कृतिका शर्मा पर भी इन गतिविधियों में कानूनी सहायता देने का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरकेश शर्मा के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कोई व्यक्ति पहले पुलिस विभाग का हिस्सा रहा हो, इससे कानून के तहत होने वाली कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में आरोपी अधिवक्ता कृतिका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अदालत परिसर में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, एसीजेएम (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। #UttarPradesh #UPPolice #Bareilly #CrimeNews #LawAdvisory

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026