Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
image
image
image

ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में एसआईआर (SIR) फॉर्म को लेकर हुई अहम बैठक; टीम आर.एस.ओ. संभालेगी जागरूकता की कमान ​यमुनानगर, 25 जून 2026: आज ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आम जनमानस तक एसआईआर (SIR) फॉर्म की महत्ता को पहुँचाना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) के साथ-साथ टीम आर.एस.ओ. (RSO) ने भी मुख्य रूप से भाग लिया। ​बैठक के दौरान रेड क्रॉस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी समाजसेवियों और संस्थाओं को विस्तार से जानकारी दी गई कि एसआईआर फॉर्म भरना कितना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से ही ज़रूरतमंदों का सही और सटीक डेटा तैयार होता है, जिससे संकट के समय या किसी भी कल्याणकारी योजना के तहत उन तक सहायता तुरंत और पारदर्शी तरीके से पहुँचाई जा सके। ​इस मुहिम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए टीम आर.एस.ओ. ने रेड क्रॉस प्रशासन को अपनी पूर्ण सहभागिता का भरोसा दिलाया। टीम आर.एस.ओ. के सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर यह संकल्प लिया और रेड क्रॉस से वादा किया कि उनकी टीम ज़मीनी स्तर पर काम करेगी और लोगों के बीच जाकर उन्हें एसआईआर फॉर्म के महत्व के प्रति जागरूक करेगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। ​बैठक के अंत में रेड क्रॉस प्रशासन ने टीम आर.एस.ओ. और अन्य सभी एनजीओ की इस सकारात्मक और सेवाभावी पहल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

MORE NEWS

जय माँ बगलामुखी.......

जय माँ बगलामुखी.......

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

संजय भाटिया ने बताई अन्दर की बात।  मनोरलाल खट्टर ने कैसे छोड़ा सीएम #ManoharLalKhattar #NayabSaini

संजय भाटिया ने बताई अन्दर की बात। मनोरलाल खट्टर ने कैसे छोड़ा सीएम #ManoharLalKhattar #NayabSaini

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

बरेली में आपराधिक गतिविधियों और समाज विरोधी कार्यों के आरोपों में बर्खास्त किए जा चुके सिपाही सुरकेश शर्मा के खिलाफ पुलिस को नए साक्ष्य मिले हैं। भमोरा थाना पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल फोन से ऐसे रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे गांव की राजनीति, महिलाओं को आगे कर मुकदमे दर्ज कराने और बाद में समझौते के नाम पर कथित वसूली जैसे मामलों के संकेत मिले हैं।

शुक्रवार को भमोरा थाना पुलिस ने सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी और अधिवक्ता कृतिका शर्मा तथा उनके सहयोगी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे, जबकि भमोरा थाने में दर्ज नए मामले के साथ उनके खिलाफ मामलों की संख्या 18 हो गई है।

पुलिस के अनुसार, चंदौली में तैनाती के दौरान लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सुरकेश शर्मा को पहले निलंबित किया गया था और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वर्ष 2024 में तत्कालीन एसएसपी Anurag Arya ने उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया।

पुलिस का दावा है कि सुरकेश के फोन से व्हाट्सएप कॉल और अन्य रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे कथित रंगदारी और अवैध गतिविधियों से जुड़े सुराग प्राप्त हुए। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता कृतिका शर्मा पर भी इन गतिविधियों में कानूनी सहायता देने का आरोप है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरकेश शर्मा के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कोई व्यक्ति पहले पुलिस विभाग का हिस्सा रहा हो, इससे कानून के तहत होने वाली कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में आरोपी अधिवक्ता कृतिका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अदालत परिसर में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, एसीजेएम (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

#UttarPradesh #UPPolice #Bareilly #CrimeNews #LawAdvisory

बरेली में आपराधिक गतिविधियों और समाज विरोधी कार्यों के आरोपों में बर्खास्त किए जा चुके सिपाही सुरकेश शर्मा के खिलाफ पुलिस को नए साक्ष्य मिले हैं। भमोरा थाना पुलिस के अनुसार, उसके मोबाइल फोन से ऐसे रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे गांव की राजनीति, महिलाओं को आगे कर मुकदमे दर्ज कराने और बाद में समझौते के नाम पर कथित वसूली जैसे मामलों के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को भमोरा थाना पुलिस ने सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी और अधिवक्ता कृतिका शर्मा तथा उनके सहयोगी ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया। सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे, जबकि भमोरा थाने में दर्ज नए मामले के साथ उनके खिलाफ मामलों की संख्या 18 हो गई है। पुलिस के अनुसार, चंदौली में तैनाती के दौरान लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सुरकेश शर्मा को पहले निलंबित किया गया था और बाद में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वर्ष 2024 में तत्कालीन एसएसपी Anurag Arya ने उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि सुरकेश के फोन से व्हाट्सएप कॉल और अन्य रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे कथित रंगदारी और अवैध गतिविधियों से जुड़े सुराग प्राप्त हुए। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता कृतिका शर्मा पर भी इन गतिविधियों में कानूनी सहायता देने का आरोप है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरकेश शर्मा के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। हाल ही में पुलिस ने उनकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कोई व्यक्ति पहले पुलिस विभाग का हिस्सा रहा हो, इससे कानून के तहत होने वाली कार्रवाई प्रभावित नहीं होगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में आरोपी अधिवक्ता कृतिका शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अदालत परिसर में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, एसीजेएम (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। #UttarPradesh #UPPolice #Bareilly #CrimeNews #LawAdvisory

Ambala, Ambala | Jun 25, 2026

*Red Cross Targeted Intervention Project, Yamuna Nagar*
*टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से किया गया हैल्थ कैंप का आयोजन*

आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला रेडक्रोस समिति यमुनानगर द्वारा चलाये जा रहे टी. आई प्रोजेक्ट की ओर से रविदास मंदिर, फरकपुर, यमुनानगर में हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया | हैल्थ कैंप की अध्यक्षता प्रोजेक्ट डाइरेक्टर श्री संजीव कुमार धीमान जी ने की | उन्होने कहा है कि हर व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए | अगर हमारा स्वास्थ्य ही ठीक नही होगा तो हम ठीक से काम नही कर पाएगे | समय समय पर स्वास्थ्य कि जांच होनी बहुत जरूरी है | इसी सोच के साथ रेडक्रोस टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया | उन्होने बताया की इस शिविर में लगभग 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर रितू मग्गो ने की | टी. आई. प्रोजेक्ट एवं डॉक्टर ने मिलकर सभी मरीजों के ब्लड प्रेस्सर, पल्स एवं शुगर की जांच की गई | टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से सभी मरीज़ो को नि:शुल्क दवाईया भी वितरित की गई | डॉक्टर की टीम ने बताया की दवाई के साथ साथ फरहेज होना बहुत जरूरी है | इसके साथ साथ आईसीटीसी ईएसआई की ओर से काजल ने सभी लोगों के एच् आई वी की जांच भी की ।

प्रोजेक्ट मेनेजर सुनीता शर्मा ने बताया कि टी. आई. प्रोजेक्ट जिला यमुनानगर में पिछले 8  साल से निरंतर अच् आई वि/एड्स जागरूकता अभियान चला रहा है | साथ के साथ नशामुक्ति के उपर भी अभियान चला रहा है | जिसमे लोगों को नशे से दूर रहने के लिए आहवान किया जा रहा है | आज के युवा नशे की लत में पड़ रहे है, शुरू में वो शोंक के लिए नशा लेते है, उसके बाद धीरे धीरे उसके आदि हो जाते है | एक समय ऐसा भी आता है जब नशे से पीड़ित व्यक्ति को घर में रखना असंभव हो जाता है, क्योकि वो पूरे घर का माहोल खराब कर देता है | नशा किसी समस्या का समाधान नही है, बल्कि नशे के कारण अनेक समस्याएं पैदा हो जाती है | युवा अक्सर भ्रम में रहते है और लंबे समय तक पड़ने के लिए नशे का प्रयोग करते है | लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि नशे के कारण युवाओ की एकाग्रता भंग होती है | युवा अक्सर नशे की शुरुवात दोस्तों के दबाव में आकार करते है, इसलिए ही नशे को पहली बार में ही नकारना चाहिए | इस मोंके पर मोनोटरिंग इवैल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह, दीपशिखा, सपना, कविता, प्रदीप, सतप्रकाश एवं पियर्स मौजूद रहें।

*Red Cross Targeted Intervention Project, Yamuna Nagar* *टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से किया गया हैल्थ कैंप का आयोजन* आज दिनांक 23 जून 2026 को जिला रेडक्रोस समिति यमुनानगर द्वारा चलाये जा रहे टी. आई प्रोजेक्ट की ओर से रविदास मंदिर, फरकपुर, यमुनानगर में हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया | हैल्थ कैंप की अध्यक्षता प्रोजेक्ट डाइरेक्टर श्री संजीव कुमार धीमान जी ने की | उन्होने कहा है कि हर व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए | अगर हमारा स्वास्थ्य ही ठीक नही होगा तो हम ठीक से काम नही कर पाएगे | समय समय पर स्वास्थ्य कि जांच होनी बहुत जरूरी है | इसी सोच के साथ रेडक्रोस टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया | उन्होने बताया की इस शिविर में लगभग 52 लोगों के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर रितू मग्गो ने की | टी. आई. प्रोजेक्ट एवं डॉक्टर ने मिलकर सभी मरीजों के ब्लड प्रेस्सर, पल्स एवं शुगर की जांच की गई | टी. आई. प्रोजेक्ट की ओर से सभी मरीज़ो को नि:शुल्क दवाईया भी वितरित की गई | डॉक्टर की टीम ने बताया की दवाई के साथ साथ फरहेज होना बहुत जरूरी है | इसके साथ साथ आईसीटीसी ईएसआई की ओर से काजल ने सभी लोगों के एच् आई वी की जांच भी की । प्रोजेक्ट मेनेजर सुनीता शर्मा ने बताया कि टी. आई. प्रोजेक्ट जिला यमुनानगर में पिछले 8 साल से निरंतर अच् आई वि/एड्स जागरूकता अभियान चला रहा है | साथ के साथ नशामुक्ति के उपर भी अभियान चला रहा है | जिसमे लोगों को नशे से दूर रहने के लिए आहवान किया जा रहा है | आज के युवा नशे की लत में पड़ रहे है, शुरू में वो शोंक के लिए नशा लेते है, उसके बाद धीरे धीरे उसके आदि हो जाते है | एक समय ऐसा भी आता है जब नशे से पीड़ित व्यक्ति को घर में रखना असंभव हो जाता है, क्योकि वो पूरे घर का माहोल खराब कर देता है | नशा किसी समस्या का समाधान नही है, बल्कि नशे के कारण अनेक समस्याएं पैदा हो जाती है | युवा अक्सर भ्रम में रहते है और लंबे समय तक पड़ने के लिए नशे का प्रयोग करते है | लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि नशे के कारण युवाओ की एकाग्रता भंग होती है | युवा अक्सर नशे की शुरुवात दोस्तों के दबाव में आकार करते है, इसलिए ही नशे को पहली बार में ही नकारना चाहिए | इस मोंके पर मोनोटरिंग इवैल्यूएशन ऑफिसर जसबीर सिंह, दीपशिखा, सपना, कविता, प्रदीप, सतप्रकाश एवं पियर्स मौजूद रहें।

Ambala, Ambala | Jun 23, 2026

ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में एसआईआर (SIR) फॉर्म को लेकर हुई अहम बैठक; टीम आर.एस.ओ. संभालेगी जागरूकता की कमान ​यमुनानगर, 25 जून 2026: आज ज़िला रेड क्रॉस कार्यालय में सुबह 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आम जनमानस तक एसआईआर (SIR) फॉर्म की महत्ता को पहुँचाना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं (NGOs) के साथ-साथ टीम आर.एस.ओ. (RSO) ने भी मुख्य रूप से भाग लिया। ​बैठक के दौरान रेड क्रॉस के अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी समाजसेवियों और संस्थाओं को विस्तार से जानकारी दी गई कि एसआईआर फॉर्म भरना कितना आवश्यक है। अधिकारियों ने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से ही ज़रूरतमंदों का सही और सटीक डेटा तैयार होता है, जिससे संकट के समय या किसी भी कल्याणकारी योजना के तहत उन तक सहायता तुरंत और पारदर्शी तरीके से पहुँचाई जा सके। ​इस मुहिम में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए टीम आर.एस.ओ. ने रेड क्रॉस प्रशासन को अपनी पूर्ण सहभागिता का भरोसा दिलाया। टीम आर.एस.ओ. के सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर यह संकल्प लिया और रेड क्रॉस से वादा किया कि उनकी टीम ज़मीनी स्तर पर काम करेगी और लोगों के बीच जाकर उन्हें एसआईआर फॉर्म के महत्व के प्रति जागरूक करेगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। ​बैठक के अंत में रेड क्रॉस प्रशासन ने टीम आर.एस.ओ. और अन्य सभी एनजीओ की इस सकारात्मक और सेवाभावी पहल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया। - Ambala News