बहेड़ी: ग्राम अकबराबाद से पुलिस ने चोरी की ट्रॉली के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बहेड़ी के ग्राम अकबराबाद से पुलिस ने 2 /3 जुलाई की मध्यरात्रि करीब 12,30 बजे चोरी की ट्रॉली एवं ट्रॉली चोरी करने को इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक बीती 22 जून की रात को ग्राम बांसबोझ से एक ट्रॉली को चोरी किया गया था जिसके बाद ट्रॉली स्वामी की तरफ से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।