वेलपोच्चा में CPT खुदाई पर हंगामा, 19 गांव के ग्रामीणों ने बुलाई बैठक
सुकमा जिले के कोन्टा वन विभाग द्वारा मेहता पंचायत के वेलपोच्चा गांव में की जा रही CPT खुदाई के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। आज गांव में सैकड़ों ग्रामीणों की बड़ी बैठक हुई।
बैठक में युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष माड़वी गणेश, बस्तरिया राज मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेश कुंजाम सहित बड़ी संख्या में महिला, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग बिना ग्रामसभा की सहमति के अंधाधुंध खुदाई कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खेत, रास्ता और देवगुड़ी के पास खुदाई से उन्हें परेशानी हो रही है।
अध्यक्ष माड़वी गणेश ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा लेकिन आदिवासी परंपरा और ग्रामसभा को नजरअंदाज करके नहीं। कोई भी काम गांव वालों को विश्वास में लेकर ही होना चाहिए।
#reelvideo #trending #viralreels #viral #shorts