दतिया नगर: गोविंद गंज मंदिर परिसर में SDOP द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, नागरिकों से यातायात एवं सुरक्षा पर चर्चा
एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राचीन गोविंदगंज मंदिर परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं आमजन उपस्थित रहे।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों द्वारा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न सुझाव साझा किए गए।