ज़मानिया: जमानियां थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 5 शातिर वांछित गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, असलहे भी बरामद
जमानियां थाने की पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच शातिर वांछित अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ है। दरअसल जिला में पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।