ज़मानिया: गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घेराव
गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।