ज़मानिया: 22 फरवरी को जनपद न्यायालय गाजीपुर में लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर, एक दिन में मिलेगी डेढ़ सौ सुविधाएं
गाजीपुर सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान उपस्थित तहसीलदार, कर्मचारियों एवं नागरिकों को 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा एवं जन कल्याण मेला की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि जनपद न्यायालय गाजीपुर में “एक दिन, एक जगह, डेढ़ सौ सुविधाएं” थीम के तहत वृहद विधिक सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।