ढीमरखेड़ा: बेलकुंड नदी पर रेत माफियाओं का कहर? ग्रामीणों ने लगाए बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप
ढीमरखेड़ा ब्लॉक के उमरिया पान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुगरी में बेलकुंड नदी से बड़े पैमाने पर कथित अवैध रेत खनन किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बेलकुंड नदी के साथ-साथ दतला, महानदी और मोरी नदी में भी लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।