जमुई: अतिथि गृह में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अपर सचिव ने की समीक्षा बैठक, कार्य योजना तैयार करने का दिया निर्देश
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026 जिला अतिथि गृह सभागार में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अपर सचिव, निरंजन कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखना और आकांक्षी जिला में जमुई को अग्रणी स्थान पर लाना था। उक्त जानकारी सोमवार की शाम 6बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी है।