जगदलपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे जगदलपुर सर्किट हाउस, कांग्रेसियों ने किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दीप से प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।