जगदलपुर: हाथा ग्राउंड में महापौर कप रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड बना चैंपियन
नगर के हाता ग्राउंड में आयोजित महापौर कप रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार बुधबार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे समापन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है,आवश्यकता है तो उसे सही मंच देने की।