जगदलपुर: बस्तर रेल आंदोलन समिति और संजय मार्केट लघु व्यापारी संघ के सदस्यों ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को किया सम्मानित
केंद्र सरकार की तरफ से जगदलपुर रावघाट परियोजना की मंजूरी मिलने पर आम बस्तर वासियों में भी खुशी है। किसी के तहत आज बुधवार को दोपहर 12 बजे संजय मार्केट में व्यापारी संगठनों ने बस्तर सांसद के जगदलपुर रावघाट परियोजना को लेकर किए गए सफल प्रयासों के लिए आभार प्रदर्शन किया और एक सम्मान समारोह का आयोजन किया।