जगदलपुर: आड़ावाल में दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों हुए घायल
आड़ावाल में दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों छिटक के दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।वहाँ मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल महारानी भिजवाया जहां दोनों घायलों उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दोनों वाहन चालक बहुत तेज गति से मोटरसाइकिल चला रहे थे और इसी दौरान उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।