जगदलपुर: जिला कार्यालय में कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर हरिस ने कहा कि जिला खनिज न्यास निधि और बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के अंतर्गत स्वीकृत देवगुड़ी, मातागुडी के विकास तथा अन्य प्रगतिरत कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करवाएं इसके अलावा ग्रामों में विकास कार्यों का पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा करें। कलेक्टर मंगलवार को जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक ले रहे थे।