बिजली चोरी कर उपभोग करने के मामले में बारह उपभोक्ताओं पर केस दर्ज। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा मैनाटाड़ के द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।कनीय विद्युत अभियंता देव ऋषि ने इनरवा थाना क्षेत्र के खम्हियां गांव में छापेमारी कर बारह विद्युत उपभोक्ताओं के विरूद्ध विद्युत ऊर्जा चोरी करने का मामला इनरवा थाना में दर्ज कराया है।