मैनाटाड़ में पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुआत। मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल ग्राउंड में जनता ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह और थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।