Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

फर्रुखाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा का अनावरण, उमड़ी भीड़।

MORE NEWS

कारोबारी का हत्यारोपी भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर* अयोध्या में STF ने घेरा तो स्टेन-गन से बरसाईं गोलियां; 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे 

अयोध्या में STF ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू (38) को मार गिराया। रविवार देर रात STF को सूचना मिली थी कि आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने स्टेन-गन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ रात करीब 11 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई। बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। भानु प्रताप गोरखपुर का रहने वाला था।

उस पर दूध कारोबारी की हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसे हार्डकोर अपराधी मानती थी। लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

कारोबारी का हत्यारोपी भानु सिंह एनकाउंटर में ढेर* अयोध्या में STF ने घेरा तो स्टेन-गन से बरसाईं गोलियां; 2 लाख का इनामी, 41 मुकदमे थे अयोध्या में STF ने 2 लाख रुपए के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू (38) को मार गिराया। रविवार देर रात STF को सूचना मिली थी कि आरोपी साथी के साथ बाइक से भाग रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने स्टेन-गन से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ रात करीब 11 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई। बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। भानु प्रताप गोरखपुर का रहने वाला था। उस पर दूध कारोबारी की हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 41 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसे हार्डकोर अपराधी मानती थी। लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 8, 2026

फर्रुखाबाद - केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मंच से बोले सत्ता में भागीदारी करें पाल समाज

फर्रुखाबाद - केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मंच से बोले सत्ता में भागीदारी करें पाल समाज

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 7, 2026

जनपद फतेहगढ़ के थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत महिला को गोली लगने की सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस द्वारा घायल महिला से पूछताछ, एक्स-रे एवं डॉक्टरों से वार्ता के क्रम में महिला को ईंट से चोट लगना तथा गोली नही लगने की पुष्टि के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/0WDwPJVkqK

जनपद फतेहगढ़ के थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत महिला को गोली लगने की सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस द्वारा घायल महिला से पूछताछ, एक्स-रे एवं डॉक्टरों से वार्ता के क्रम में महिला को ईंट से चोट लगना तथा गोली नही लगने की पुष्टि के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा दी गई बाइट। https://t.co/0WDwPJVkqK

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 7, 2026

कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला: 10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी 

कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- मोहित द्विवेदी ने करीब 15 दिन पहले ही वारदात की योजना बना ली थी। उसने यूट्यूब पर सर्च किया कि पहचान छिपाकर दोस्त की हत्या कैसे करें। उसने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड भी देखे, जिससे पुलिस जांच से बच सके।

पहचान छिपाने के लिए मोहित ने बुर्का, लेडीज चप्पल, पर्स, दुपट्टा, ग्लव्स पहने। 31 मई (रविवार) की रात ऑटो से कोचिंग पहुंचकर लूट की। विरोध करने पर जोर का धक्का दिया। इससे विजय प्रकाश गुप्ता जमीन पर गिर गए। सिर में चोट लगने के कारण वे बेहोश हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। फिर मोहित उन्हें दूसरे कमरे में घसीटकर ले गया। अगले दिन 1 जून की सुबह महिला टीचर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

होली पर दोनों एक साथ खुजराहो घूमने गए थे

कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- नवाबगंज के आजाद नगर के रहने वाले कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता और आरोपी मोहित द्विवेदी पिछले 18 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही बिल्डिंग में कोचिंग चलाते थे। अक्सर समय साथ बिताते थे। वे साथ में शराब पीते और जुआ भी खेलते थे।

मोहित की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ समय बाद उसकी कोचिंग भी बंद हो गई। फिर वह एक कंपनी में लेबर सप्लाई का काम करने लगा। होली के दौरान मोहित और विजय साथ में खजुराहो घूमने गए थे। वहीं पर मोहित की नजर विजय के करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के ब्रेसलेट और चेन पर पड़ी। तभी से उसने इन जेवरों को लूटने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

कानपुर में बुर्का पहनकर टीचर दोस्त को मार डाला: 10 लाख का गोल्ड ब्रेसलेट और चेन लूटी; 18 साल से दोस्ती थी कानपुर में कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता की हत्या करने वाला उनका 18 साल पुराना दोस्त मोहित द्विवेदी निकला है। मोहित ने विजय की हत्या किसी रंजिश के कारण नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपए के सोने के ब्रेसलेट और चेन लूटने के लिए की थी। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- मोहित द्विवेदी ने करीब 15 दिन पहले ही वारदात की योजना बना ली थी। उसने यूट्यूब पर सर्च किया कि पहचान छिपाकर दोस्त की हत्या कैसे करें। उसने क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड भी देखे, जिससे पुलिस जांच से बच सके। पहचान छिपाने के लिए मोहित ने बुर्का, लेडीज चप्पल, पर्स, दुपट्टा, ग्लव्स पहने। 31 मई (रविवार) की रात ऑटो से कोचिंग पहुंचकर लूट की। विरोध करने पर जोर का धक्का दिया। इससे विजय प्रकाश गुप्ता जमीन पर गिर गए। सिर में चोट लगने के कारण वे बेहोश हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। फिर मोहित उन्हें दूसरे कमरे में घसीटकर ले गया। अगले दिन 1 जून की सुबह महिला टीचर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। होली पर दोनों एक साथ खुजराहो घूमने गए थे कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- नवाबगंज के आजाद नगर के रहने वाले कोचिंग संचालक विजय प्रकाश गुप्ता और आरोपी मोहित द्विवेदी पिछले 18 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही बिल्डिंग में कोचिंग चलाते थे। अक्सर समय साथ बिताते थे। वे साथ में शराब पीते और जुआ भी खेलते थे। मोहित की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके कुछ समय बाद उसकी कोचिंग भी बंद हो गई। फिर वह एक कंपनी में लेबर सप्लाई का काम करने लगा। होली के दौरान मोहित और विजय साथ में खजुराहो घूमने गए थे। वहीं पर मोहित की नजर विजय के करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के ब्रेसलेट और चेन पर पड़ी। तभी से उसने इन जेवरों को लूटने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 7, 2026