ढीमरखेड़ा: सिमरिया गांव में दिखा विशालकाय सांपों का दुर्लभ नज़ारा, विशेषज्ञों ने कहा- यह दो नर सांपों की आपसी लड़ाई है
ढीमरखेड़ा तहसील के सिमरिया गांव में आज मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे दो विशालकाय सांपों का जोड़ा दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के सुनसान हिस्से में दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे नजर आए, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगे।भीषण गर्मी के बीच इस दुर्लभ दृश्य की खबर आसपास के गांवों तक फैल गई।