मड़ावरा: मड़ावरा तहसील में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
मड़ावरा तहसील परिसर में सोमवार दोपहर 2 बजे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधे लगाए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।