भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा कर दिए गए निर्देश
भीलवाड़ा। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।