बरहरुवा: राजमहल कोर्ट के निर्देश पर बरहरवा अंचल ने दिलाया दखल दिहानी कब्जा
राजमहल न्यायालय के सीनियर सिविल जज प्रथम के जारी रीट के आधार पर एवं बरहरवा अंचल अधिकारी अनोज कुमार के निर्देश पर गुरुवार को बरहरवा अंचल निरीक्षक उमेश मंडल की देखरेख में अंचल क्षेत्र के मौज चंडी झोपड़ियां जमाबंदी नंबर 7 दाग नंबर 317 का कुल रखवा चार कट्ठा सात धूर विवादित जमीन को खाली कराकर उसके असली मालिक (डिक्री होल्डर) निमाई मंडल को कब्जा सौंप दिया गया है।