बांका: धावाटांड़ के पास दो बाइक की टक्कर में पिता और पुत्री जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jun 14, 2025 धावाटांड़ के पास दो बाइक की टक्कर हो गई।जिसमें एक बाइक पर सवार पिता व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शनिवार की दोपहर 1:00 बजे दोनों जख्मी का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार गड़ी मोहनपुर निवासी कुमोद सिंह अपनी पुत्री संगम कुमारी को बाइक से लेकर परीक्षा दिलाने के लिए सामुखिया मोड कॉलेज जा रहे थे।इस दौरान दूसरे बाइक सवार ने टक्कर दी।