चूरू: रक्षाबंधन पर चूरू डिपो से 41 बसों में महिलाओं ने की नि:शुल्क यात्रा, दिन भर रही भीड़
Churu, Churu | Aug 9, 2025 रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को चूरू रोडवेज डिपो से संचालित बसों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिन (शनिवार-रविवार) महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। सुबह पांच बजे से ही चूरू डिपो की 41 बसें झुंझुनूं, राजगढ़, रतनगढ़ और जयपुर सहित विभिन्न रूटों पर संचालित हुईं।