चूरू: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 6 साल से मुफ्त सफर का वादा निभा रहे विनोद, चांदेला बास का ऑटो ड्राइवर दे रहा फ्री सेवा
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू शहर के वार्ड 30 चांदेला बास निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक विनोद चांदेल के लिए रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपने दिवंगत बेटे अजय की याद को जीने का दिन है। अजय मात्र 19 वर्ष का था, जब चूरू के जयपुर रोड आरओबी पर एक सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। उस दर्दनाक घटना के बाद घर में सन्नाटा पसर गया था।