चूरू: शहर की सैनिक बस्ती में तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका पर भाजपा की जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन
Churu, Churu | Aug 8, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर शुक्रवार शाम 6 बजे करीब तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभिषिका कार्यक्रम पर भाजपा की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्यवक्ता पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता मौजूद रहे।