चूरू: खरिया गांव में ऑटो की टक्कर से ससुराल आया दामाद हुआ गंभीर घायल, एक पैर हुआ फ्रैक्चर
Churu, Churu | Aug 9, 2025 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव खारिया में शनिवार को ससुराल आए दामाद को बस से उतरते ही एक ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय गोगराज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर आया है। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया।