चम्पावा गांव में मंगलवार को पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी भीषम कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाईक ने किया। इस मौके पर ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों के अलावे स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।