कोतमा: केवई नदी में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर डूबा, तलाश जारी
Kotma, Anuppur | Sep 19, 2026 शनिवार को 2:30 केवई नदी में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर डूब गया। किशोर की पहचान अभिषेक पटकर, पिता माधव पटकर, निवासी वार्ड क्रमांक 6 कोतमा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बताया गया कि तीन दोस्त नहाने के लिए यहां गए हुए थे और इसी बीच किशोर गहरे पानी की ओर चला गया।