खैरथल में IAS संतोष वर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
खैरथल में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम में ज्ञापन सोपा।इस ज्ञापन में आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा के प्रयोग पर गंभीरआपत्ति व्यक्त की गई। ज्ञापन के माध्यम से अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।