बिजनौर में महीनों से किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे ईदगाह रोड निवासी रेशमा नैना और शिल्पा किन्नर ने रानी किन्नर पर जबरन उनके क्षेत्र में वसूली का आरोप लगाया है। झांलू की मुस्कान किन्नर और बिजनौर की रानी किन्नर के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर लगातार विवाद चल रहा है।