कटिहार: नवरत्न पुर गांव में तजिया जुलूस में युवक को चाकू मारा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
मंगलवार की रात 9:30 बजे 25 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। घटना के बारे में मृतक मोहम्मद रमजान के परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम मृतक जुलूस में ढोल बजा रहा था। इसी दौरान मो आजम खान वहां पहुंचा और हाथ में चाकू लेकर जुलूस में घुस गया। जुलूस में आजम ने चाकू घोप कर पांच लोगों को घायल कर दिया।