कटिहार: अरगरा चौक के पास पुरानी रंजिश में किशोर को पीटकर किया घायल, थाने में मामला दर्ज
मंगलवार की शाम 7 बजे एक किशोर को लेकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। जो मारपीट में घायल हुआ था। घायल मोहम्मद शाहिद के परिजन ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। किशोर के परिजन ने रवि पोद्दार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिलहाल घायल किशोर का इलाज जारी है।