कटिहार: भावाडा़ पंचायत भवन के पास निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच
प्रखंड स्थित भावाडा़ पंचायत भवन समीप मंगलवार की दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कृषि असिस्टेंट डायरेक्टर इंद्रजीत कुमार मंडल, डीडीएम नवार्ड अमीत कुमार सिन्हा, आत्मा के एसके झा, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, राम-लखन साह, सिरनिया मुखिया मुकेश कुमार, सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर ने दिप प्रज्वलित कर किया।