जरा इस रिंग वाले खेल को देखिए। सामने मनचाहे और आकर्षक सामान सजा दिए गए हैं और हाथ में थमा दी जाती है एक रिंग। कहा जाता है कि रिंग सामान पर फंस गई तो वह सामान आपका। सुनने में खेल आसान लगता है, लेकिन यही लालच लोगों को बार-बार रिंग फेंकने के लिए मजबूर करता है और सामान जीतने की उम्मीद में जेब से निकलते रहते हैं रुपये।
कुछ ऐसा ही एक और खेल है, जिसमें छोटी-छोटी बॉल्स को लकड़ी के बॉक्स में बनाई गई अलग-अलग धारियों में डाला जाता है। हर धारी के सामने अलग नंबर लिखा होता है और फिर उन नंबरों के जोड़ के आधार पर इनाम मिलने की उम्मीद जगाई जाती है। खिला
Palwal, Palwal | Sep 6, 2026