हथीन में 20 लोगों को घायल करने वाला बंदर पकड़ा गया
हथीन। शहर में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना बंदर आखिरकार पकड़ा गया। राम नवमी के दिन पकड़े गए इस बंदर ने अब तक करीब 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर अचानक लोगों पर हमला कर देता था, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ था।
जानकारी के मुताबिक हथीन वार्ड-2 निवासी Amishu Rajput ने हिम्मत दिखाते हुए एक ही लाठी के वार से बंदर को घायल कर दिया, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया।
बंदर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
.
.
.
#HathinNews #PalwalNews #HaryanaVoicePalwal #HaryanaNews #bandarkaatank
Palwal, Palwal | Oct 21, 2026