जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, विकास कार्यों में तत्परता! 🚩
पिछले 15 वर्षों से बदहाल पड़ी पलवल के वार्ड नंबर 22 स्थित मेन बस स्टैंड की बाजार वाली गली और नाली की समस्या को माननीय खेल मंत्री, हरियाणा सरकार, #श्रीगौरवगौतमजी# ने 21 अक्टूबर को संज्ञान में लिया। जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गली के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत करवा दी गई।
यह है जनसेवा के प्रति समर्पण और जनसमस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता। जनता की समस्याओं को सुनना, उन्हें गंभीरता से लेना और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना ही सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।
समस्त देवनगर वासियों एवं वार्ड नंबर 22 की ओर से माननीय मंत्री श्री गौरव गौतम जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। 🙏
#GauravGautam #PalwalDevelopment #Ward22 #जनसेवा #विकासकीरफ्तार #जनसमस्याओंकासमाधान
Palwal, Palwal | Oct 22, 2026