फुल्लीडूमर: डायरिया प्रभावित लोढ़िया गांव का बांका की सिविल सर्जन ने किया दौरा, मेडिकल टीम को दिए दिशा-निर्देश
शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर पथड्डा पंचायत के डायरिया प्रभावित लोढ़िया गांव का सिविल सर्जन डॉ.अनिता कुमारी ने दिन के 2:30 बजे डीपीएम ब्रजेश कुमार के साथ दौरा किया। जहां डायरिया पीड़ित मरीजों से बातचीत की। मौके पर फुल्लीडुमर अस्पताल की मेडिकल टीम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जबकि गांव के गलियों, नालों एवं कुएं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।