फुल्लीडूमर: गोरखडीह गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की हुई मौत
गुरुवार की दोपहर बाद दिन के करीब 3:00 बजे चापाकल पर स्नान करने के दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से राता पंचायत के गोरखडीह गांव के स्वर्गीय वीगन साह की 67 वर्षीया पत्नी फुदो देवी की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन दीवार की मिट्टी हटाकर उसे बेहोशी की स्थिति में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।