फुल्लीडूमर: मध्यगिरि डेम में स्नान करते समय एक युवक की मौत, एक दिन बाद भी नहीं मिला शव
सोमवार की शाम करीब 5 बजे प्रखंड के मध्यगिरि बांध में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय युवक अमरपुर प्रखंड के बलिया गांव निवासी मंजय कुमार मंडल है। घटना के बाद सीओ मनोज कुमार ने सूचना पाकर स्थानीय गोताखोरों को बांध में उतारा। परंतु उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार को दिनभर ग्रामीण बांध में खोजने की कोशिश में जुटे रहे। बुधवार को फिर ढूंढा जाएगा।