फुल्लीडूमर: प्रखंड आईसीडीएस कार्यालय के समक्ष आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर दिन के करीब 3:00 बजे अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला संघ के संयुक्त सचिव संगीता कुमारी एवं प्रखंड अध्यक्ष यशोदा कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों सेविकाओं, सहायिकाओं ने जिंदाबाद का नारा लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद की।