फुल्लीडूमर: मध्यगिरि डैम में डूबे युवक का शव दो दिन बाद ग्रामीणों ने निकाला, खेसर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बीते सोमवार की शाम प्रखंड के मध्यगिरि डेम में स्नान करने के दौरान एक युवक का शव दो दिन बाद स्थानीय युवकों ने बड़ी मशक्कत से ट्यूब के सहारे बांधकर निकाला। इस बीच थाना अध्यक्ष बलवीर विलक्षण डेम पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मृत युवक अमरपुर के बलिया गांव का मंजय कुमार मंडल है। जो डेम में स्नान के दौरान डूब गया था।