लालगंज: लहंगपुर में आभूषण की दुकान में हुई चोरी, लाखों रुपए के चांदी के आभूषण गायब, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
लालगंज के लहंगपुर चौकी अंतर्गत लहंगपुर चौराहा पर स्थित शिवजी ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार शनिवार की आधी रात करीब 1:45 बजे शटर चाड़ कर भीतर दाखिल हुए नकाबपोश चोरों ने करीब सवा किलो चांदी के आभूषण उठा ले गए। इसकी कीमत करीब 3:45 लाख रुपए बताई जा रही है। शनिवार सुबह ज्वेलरी की दुकान के बगल में दुकान खोलने पहुंचे अन्य दुकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।