पटियाली: पटियाली क्षेत्र के नगला नवल निवासी आशुतोष शर्मा बने रेलवे में राजपत्रित अधिकारी
पटियाली। गांव नगला नवल निवासी आशुतोष शर्मा का चयन पूर्व तट रेलवे, भुवनेश्वर में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर के राजपत्रित पद पर हुआ है। वर्तमान में सीनियर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत आशुतोष ने विभागीय परीक्षा में सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्व उच्च शिक्षा आयोग सदस्य नीरज किशोर मिश्रा सहित उनके शुभचिंतको ने बधाई दी।