हनुमानगढ़: दीपावली के पटाखों के विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्वनी पारीक पर हुआ जानलेवा हमला
दीपावली की खुशियों के बीच पटाखे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जंक्शन के चूना फाटक के पास कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्वनी पारीक पर उनके पड़ोसी युवक द्वारा ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पारीक के माथे पर गंभीर चोट आई है। कांग्रेस नेता पर हमले की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।